हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023: KKR ने लिटन दास की जगह वेस्टइंडीज के इस दिग्गज को जोड़ा, टी20 में जड़ चुका है दो शतक

विज्ञापन

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को लिटन दास के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जॉनसन चार्ल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के शेष मैचों के लिए टीम के साथ जोड़ा है। दास पिछले सप्ताह पारिवारिक चिकित्सा आपात स्थिति के कारण बांग्लादेश लौट गए हैं। अगर जॉनसन के प्रदर्शन की बात करें तो वह प्रभावी रहा है। उन्हें केकेआर ने 50 लाख रुपए देकर टीम में शामिल किया है।

चार्ल्स विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे वेस्टइंडीज के लिए 41 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 971 रन बनाए हैं। चार्ल्स वेस्टइंडीज की 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। वे 2012 वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें केकेआर ने 50 लाख रुपए देकर टीम में शामिल किया है। जॉनसन वेस्टइंडीज के लिए 48 वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1283 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। चार्ल्स ने अब तक कुल 224 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें 5607 रन बनाए हैं। वे टी20 फॉर्मेट में 3 शतक और 32 अर्धशतक लगा चुके हैं।

बता दें कि कोलकाता का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान 3 में जीत दर्ज की है वहीं 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें