कार्तिक ने कहा-'मियां क्या गेंदबाजी करते हो', इस पर सिराज ने दिया धांसू कमेंट
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को दिल्ली में खेला गया। मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। लो स्कोरिंग मैच में भारत ने बाजी मार ली। मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से महफिल लूट ली। आखिरी मैच में 2 विकेट लिए।
वनडे सीरीज में सिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। बता दें वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजे गए। प्रेजेंटेशन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर गेंदबाज ने अवॉर्ड लेने पहुंचे सिराज का अनोखे अंदाज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। इसके बाद मोहम्मद सिराज खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर सिराज और कार्तिक के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सिराज जब अवार्ड लेने पहुंचे तो वैसे ही मुरली कार्तिक ने उनसे कहा, ‘मियां क्या बॉलिंग करते हैं’, मैंने हैदराबादी अंदाज में आपसे सही बात की है न, जिसपर सिराज ने ‘बिल्कुल सही’। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को देखकर हंसने लगे।
सिराज ने कहा कि सबसे पहले मैं अल्लाह का धन्यवाद करता हूं। भारत के लिए और ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना एक अलग कॉन्फिडेंस देता है। अच्छे टीम के खिलाफ परफॉर्मेंस करना हमेशा आपको आत्विश्वास को बढ़ाता है। सिराज ने कहा कि, जब भी वो मैदान पर जाते हैं तो वो अपना 100 फीसदी देना चाहते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: