नई दिल्ली: कई रिपोर्टों में सामने आया है कि रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने 14 साल बाद क्लब छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, स्ट्राइकर ने क्लब से बाहर निकलने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। बेंजेमा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मेरे भविष्य के बारे में बात कर रहे हो, किसलिए? जो कहा जाता है वह इंटरनेट से आता है और इंटरनेट रियलिटी नहीं है। मैं शनिवार को खेलने जा रहा हूं। कल ट्रेनिंग लूंगा। इसलिए अभी भी मैं मैड्रिड में हूं।
पांच चैंपियंस लीग और चार ला लीगा खिताब सहित 25 ट्राफियां जीती
फ्रेंच स्ट्राइकर ने 2021-22 के शानदार सीजन के बाद बैलन डी’ओर जीता। उन्होंने 2009 में ल्योन से आने के बाद क्लब के साथ पांच चैंपियंस लीग और चार ला लीगा खिताब सहित 25 ट्राफियां जीती हैं। बेंजेमा ने मैड्रिड के लिए 647 मैचों में 353 गोल किए हैं।
इंटरनेशनल लेवल से संन्यास ले चुके हैं बेंजेमा
इस बीच, रिपोर्टें सामने आई हैं कि बेंजेमा सऊदी क्लब अल-इत्तिहाद के लिए साइन कर सकते हैं। पिछले दिसंबर में बेंजेमा ने फ्रांस द्वारा अपने तीसरे विश्व कप का ताज जीतने में असफल होने के ठीक एक दिन बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वह चोट के कारण विश्व कप से चूक गए थे। उन्होंने 19 दिसंबर को ट्विटर पर संन्यास का ऐलान कर दिया था। जो संयोग से उनके 35वें जन्मदिन का दिन भी था। उन्होंने कहा- “मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास किया। कई गलतियां कीं और मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिखी है और हमारी खत्म हो रही है।’ बेंजेमा ने 97 गेम खेले, इसमें उन्होंने 37 गोल किए और 20 असिस्ट किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines