Neeraj Chopra: भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में खूब धूम मचाया था। उन्होंने भाला फेक में एक बार फिर से गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया था। इस कड़ी में नीरज चोपड़ा एक और उपलब्धि अपने नाम करने की कगार पर खड़ा है। उनका नाम वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट कर लिया गया है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने के बाद एथलीट ऑफ द ईयर से भी नवाजा जा सकता है। इसका ऐलान 11 दिसंबर को किया जाएगा। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने सिर्फ 2023 में ही नहीं बल्कि 2022 में भी जेवलिन थ्रो में गोल्ड अपने नाम किया था।
11 खिलाड़ियों को किया गया है नॉमिनेट
एशियन गेम्स समाप्त होने के बाद वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। इसका इंतजार भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को होगी कि वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब कौन अपने नाम कर पाता है। बता दें कि ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इसी महीने खत्म हुए 19वें एशियन गेम्स में 88.88 मीटर का डिस्टेंस कवर करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। इससे पहले भी नीरज ने अगस्त में हंगरी के बुडापेस्ट में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
ये भी पढें:-Watch Video: लुंगी पहन की बुमराह जैसी गेंदबाजी, IND-PAK मैच से पहले विराट का विदेशी फैन ‘SPEED’ वायरल
नीरज चोपड़ा कई उपलब्धि अपने नाम कर चुका है। 25 साल के नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था। उसी मेडल को नीरज ने इस साल गोल्ड में तब्दील कर दिया है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines