James Anderson: इंग्लैंड टेस्ट टीम के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को पहला विकेट झटकते एंडरसन ने 110 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया। अब वह 40 साल की उम्र टेस्ट में विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस को पीछे छोड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस का रिकॉर्ड तोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस ने 39 वर्ष 52 दिनों की उम्र में 1912 में टेस्ट विकेट लिया था, लेकिन लेकिन जेम्स एंडरसन ने 40 साल और 19 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेकर इतिहास रच दिया। जेम्स एंडरसन को देखकर आप कह सकते हैं, कि वे आज भी इतना फिट हैं कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में एक दिन में 20-25 ओवर फेंक सकते हैं और उनकी गेंदबाजी की धार कम नहीं हुई।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 658 विकेट पूरे किए
फिलहाल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन जिमी ने 18 ओवरों में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर को 47 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। ये विकेट लेते ही जिमी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 658 विकेट हो गए हैं
साउथ अफ्रीका के पास 124 रनों की लीड
पहले टेस्ट मैच बात करें तो साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 165 रन बनाए थे, इस तरह साउथ अफ्रीका के पास 124 रनों की लीड है। कगिसो रबाड़ा और मार्को जानसेन क्रीज पर हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
336 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines