नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का बल्ला जमकर चला। बाबर ने कराची में कोहराम मचाया और 66 गेंदों पर नाबाद 110 रन की तूफानी पारी खेली। कराची में खेले गए टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।
एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। दूसरे टी20 में दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। 200 रनों के टारगेट को पाकिस्तान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 19।3 ओवरों में जीत लिया। मैच के बाद शाहीन अफरीदी ने ट्वीट किया। उनका ट्वीट आग लगाने वाली है।
शाहीन अफरीदी का चिढाने वाला ट्वीट
आफरीदी ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरा मानना है कि अब कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा पाने का समय आ गया है। दोनों इतने सेलफिश खिलाड़ी हैं। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवरों में फिनिश हो जाना चाहिए था। ये आखिरी ओवर तक ले गए। आइए इसको लेकर एक आंदोलन छेड़ा जाए। है ना?’
https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1573011176086200326?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1573011176086200326%7Ctwgr%5Ea1e112ee1b4aa1cec2c808addf1082df6fbb3756%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fshaheen-shah-afridi-say-babar-azam-mohammad-rizwan-selfish-after-pakistan-beat-england-2nd-t20-match-tspo-1542829-2022-09-23
शाहीन अफरीदी ने अपने ट्वीट से आलोचकों को निशाने पर लिया है। पहले दो संटेंश पढ़ने के बाद ऐसा लगेगा कि पाकिस्तान टीम में दरार आ गया है। लेकिन आगे पढ़ने के बाद पता चलता है कि वो बाबर-रिजवान की आलोचना करने वाले को घेर रहे हैं। शाहीन ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।’ इसका सीधा मतलब है कि शाहीन उन आलोचकों को करारा जवाब दे रहे थे।
कराची में बाबर ने मचाया कोहराम
पिछले समय से अपनी फॉर्म के चलते आलोचना का सामना कर रहे बाबर आजम ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तूफान मचाया। बाबर ने कराची में कोहराम मचाया और 66 गेंदों पर नाबाद 110 रन की तूफानी पारी खेली। इस शतक के बाद उन्होंने आलोचना करने वालों को जमकर सुनाया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बाबर आजम ने कहा कि हम आलचकों की सुनते ही नहीं। अपने स्ट्राइक रेट पर सवाल पूछे जाने पर बाबर ने कहा कि मैच हालात के हिसाब से खेला गया। जो हमारे हाथ में है, वो किया जाए और जो हमारे हाथ में नहीं हैं, उसे न तो सुनते हैं और कोशिश भी करते हैं कि टीम में नहीं आए।
मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान के कप्तान ने अंग्रेज गेंदबाजों को जमकर मारा। पाकिस्तान ने लक्ष्य बिना किसी नुकसान के 3 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines