IPL Auction 2023: आईपीएल की मिनी नीलामी कोच्चि में हो रही है। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय सितारे हैं, वहीं 131 खिलाड़ी विदेशी हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson को गुजरात टाइटंस ने अपने पाले में जोड़ लिया है। विलियमसन को 2 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

विज्ञापन

सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी है। विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई। विलियमसन को गुजरात ने उनकी बेस प्राइस दो करोड़ में खरीदा है। कीवी टीम के कप्तान इससे पहले SRH के लिए खेलते थे। डेविड वॉर्नर को निकाले जाने के बाद SRH ने उन्हें कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, टीम के साथ निजी तौर पर विलियमसन के लिए भी सीजन खराब रहा और फिर नवंबर में SRH ने विलियमसन के साथ चला आ रहा अपना लंबा सफर खत्म किया।

विज्ञापन

केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब जीत चुका है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी कीवी टीम फाइनल खेली थी। वो 2015 में पहली बार IPL में आए थे। वह उस वक्त तक तीनों फॉर्मेट में कीवी टीम का हिस्सा बन चुके थे। हालांकि, IPL में उनकी एंट्री सिर्फ 60 लाख रुपये की बोली के साथ हुई थी। विलियमसन ने IPL में अपने 8 सीजनों में 76 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 126 की स्ट्राइक रेट से 2101 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ