हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'हम जो कुछ भी देखते हैं...', मैच में गंभीर से कहासुनी के बाद विराट कोहली का पोस्ट

विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 में एक बार फिर से विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कहासुनी हो गई। लखनऊ में IPL के मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर की टसल एक बार फिर देखने को मिली। मैच के बाद दोनों एक-दूसरे से बहस करते देखे गए। माहौल ऐसा बन गया कि बाकी के खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा। इससे पहले 2013 में भी दोनों में तीखी बहस हुई थी।

विराट कोहली का पोस्ट

मैच हुई गंभीर से बहस के बाद विराट कोहली ने इंस्टा पर एक स्टेटस लगाया है। उनके इस स्टेटस को मैच में जो हुआ उससे जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें लिखा हुआ है, ‘जो कुछ भी हम सुनते हैं, वह ओपिनियन होती है, फैक्ट नहीं होता है। जो कुछ भी हम देखते हैं, वह नजरिया होता है, सच नहीं होता है।’

अच्छे नहीं रहे हैं विराट और गंभीर के रिश्ते

विराट और गंभीर के बीच रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। आईपीएल 2013 में जब विराट आरसीबी के कप्तान थे और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स  के कप्तान थे, तब भी दोनों के बीच कहासुनी देखने को मिली है। इसके अलावा आईपीएल के इसी सीजन में जब आरसीबी को एलएसजी ने एम चिन्नास्वामी में हराया था, तब गौतम गंभीर ने स्टेडियम में मौजूद फैन्स से चुप रहने का इशारा किया था। कल के मैच में जो हुआ उससे बीसीसीआई खुश नहीं है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विराट और गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

मैच की बात करें, तो इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 126/9 का स्कोर बनाया। जवाब में एसएसजी के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola