IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स की टॉप-4 में हुई एंट्री, इन टीमों को हुआ भारी नुकसान
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज करते ही चेन्नई ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं।
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम जीत के साथ अब प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में शामिल हो गई है। आरसीबी को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई तीसरी जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को एक-एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स सातवें पायदान पर थी।
चेन्नई के अब 5 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के भी इतने ही अंक हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स अच्छी नेट रनरेट के चलते तीसरे पायदान पर उनसे उपर है। वहीं इस हार के बाद आरसीबी की पोजिशन तो चेंज नहीं हुई है लेकिन उसे नेट रनरेट में नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक टॉप पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स है जिसके 5 मैचों में 8 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है। लिस्ट में चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। सीएसके, एसएसजी और जीटी तीनों के 6 अंक है लेकिन लखनऊ की नेट रनरेट बेहतर है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 16 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ (3) का विकेट खो दिया। इसके बाद कॉनवे, दूबे और अजिंक्य रहाणे (37) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कॉन्वे ने 83 रनों की पारी खेली।जवाब में आरसीबी ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। इसके बाद डु प्लेसिस (62) और मैक्सवेल (76) ने तेज अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: