IPL 2023: विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 2023 (IPL 2023) वाले एडिशन को शुरू होने में अभी 6 महीने से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन अभी से इसका क्रेज देखने को मिल रहा है और हो भी क्यों ना जब लीग के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी (MS Dhoni) खुद चैन्नई में मौजूद हो। उनके चेन्नई दौरे के वक्त जब उन्हें फैंस ने घेर लिया तो धोनी ने आईपीएल में अपनी मौजूदगी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया।
‘हम अगले साल चेपॉक वापस आएंगे’- एमएस धोनी
दरअसल आईपीएल के शुरू होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार नहीं खेलेंगे और सीज़न के शुरू होने से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे। लेकिन इन सभी कयासों को धोनी ने खत्म कर दिया है और आईपीएल में खेलने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, एमएस धोनी हाल ही में चेन्नई गए थे, जहां धोनी को उनके फैंस ने घेर लिया। इसी दौरान उनसे जब पूछा गया कि वे आईपीएल 2023 में खेलने वाले हैं तो इसके जवाब में धोनी ने कहा, “हम अगले साल चेपॉक वापस आएंगे।”
धोनी के इसी बयान को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। उनकी एक तस्वीर भी इसके साथ शेयर की गई है। वहीं सीएसके के फैन क्लब ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है जो हर तरफ वायरल हो रहा है और एमएस धोनी के फैंस इसे देखकर काफी खुश हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहा ये खतरनाक ऑलराउंडर
बता दें कि कोरोना के चलते 2021 और 22 में चेन्नई में एक भी मैच नहीं हो पाया था लेकिन 2023 में आईपीएल फिर से होम और बाहर के फार्मेट में लौट रहा है जिससे ये साफ है कि फैंस 2023 में चेपॉक स्टेडियम में धोनी को खेलते हुए नज़र आएंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines