IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी लीग मैच जीत लिया है। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 201 रन का टारगेट 18 ओवर में चेज किया। जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। रोहित में प्रजेंटेशन के दौरान कहा कि पिछले साल हमने RCB के लिए एक बड़ा एहसान किया था, मुझे उम्मीद है कि हमें वह परिणाम मिलेगा जिसकी हम तलाश कर रहे हैं।
मैच समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,”हम यहां पर सिर्फ जीत के इरादे से उतरे थे। बाकी कोई भी चीज हमारे दिमाग में नहीं थी। अब हम बस अच्छे की प्रार्थना कर रहे हैं। हम उस मानसिकता के साथ आए थे, हम जीतना चाहते थे और इस बात की चिंता नहीं करना चाहते थे कि कहीं और क्या होगा। मैंने किसी से बात नहीं की है। अगर हम आगे नहीं बढ़ते हैं, तो इसके लिए हम खुद को दोषी मानते हैं। अगर हम आगे बढ़ते हैं, तो मैं सारा श्रेय लड़कों को दूंगा। यह वैसे काम करता है।
‘हमने आरसीबी के लिए एक बड़ा एहसान किया था’
रोहित ने आगे कहा कि पिछले साल हमने आरसीबी के लिए एक बड़ा एहसान किया था, मुझे उम्मीद है कि हमें वह परिणाम मिलेगा जिसकी हम तलाश कर रहे हैं। जैसे ही हम साथ आएं हमने बहुत सी चीजें ठीक कीं। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की और फिर लगातार तीन मैच जीते।
मुंबई टीम ने 201 रन का टारगेट 18 ओवर में चेज किया। मुंबई के कैमरून ग्रीन शतक लगाया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है ये खिलाड़ी, हरभजन ने बताया नाम
टी20 फॉर्मेट में रोहित के 11,000 रन
रोहित के टी20 फॉर्मेट में 11000 रन हो गए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के सांतवें बैटर हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 34वां रन लेने के साथ ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए 5000 रन पूरे कर लिए। उनके IPL में 6100 से ज्यादा रन हैं। लेकिन बाकी रन उन्होंने डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी के लिए बनाए हैं। रोहित ने 33 बॉल पर अपनी फिफ्टी भी पूरी की, जो इस सीजन उनकी दूसरी फिफ्टी है। वह 56 रन बनाकर आउट हुए। भारत से विराट कोहली ने टी 20 क्रिकेट में 11,000 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines