IPL 2023: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पृथ्वी शॉ का हौसला बढ़ाया है। गांगुली का मानना है कि शॉ जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली का सलामी बैटर फिर से टीम में लौटने को तैयार है। पृथ्वी शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में भारत के लिए खेले थे। लेकिन फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 68 मैचों में 1588 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2021 में आया जब उन्होंने 160 के करीब की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। बहरहाल, घरेलू क्रिकेट में एक बड़े रन-स्कोरिंग सीजन के बाद पृथ्वी शॉ से उम्मीद की जा रही है कि वह आगे बढ़ेंगे और स्टार ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली के लिए जिम्मेदारी उठाएंगे
‘पृथ्वी शॉ भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं’
गांगुली ने कहा-मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें मौका मिलता है या नहीं यह सलेक्टर्स पर निर्भर करेगा। मुझे यकीन है कि रोहित शर्मा और चयनकर्ताओं की उन पर कड़ी नजर है।
ओपनर की रेस में है कई खिलाड़ी
भारत की सफेद गेंद और टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका के दौड़ में कई खिलाड़ी हैं। सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन जो पिछले साल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत का नेतृत्व कर रहे थे उन्हें एकादश में जगह नहीं मिली है। इशान किशन, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश में एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाया था बेंच पर बैठे हैं, क्योंकि शुभमन गिल ने एकदिवसीय विश्व कप की अगुवाई में रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
रिकी पोंटिंग ने भी जताया भरोसा
दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को भरोसा है कि पृथ्वी दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पोंटिंग ने आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली आने के बाद कहा, “मैंने जितना देखा है उससे कहीं ज्यादा कठिन और बेहतर प्रशिक्षण लिया है। मुझे पूरा यकीन है कि आईपीएल में इस बार पृथ्वी शॉ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines