IPL 2023: आईपीएल में 2023 के 66वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करने के बाद खिताब की दौड़ से पंजाब किंग्स बाहर हो गई है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने आरआर से मिली हार के बाद मायूस दिखे। धवन ने कहा कि यह युवा समूह है, इसलिए हमने इस सीजन में काफी कुछ सीखा है।
शिखर धवन ने कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए। हमने पावरप्ले में बहुत विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जितेश और करन ने मिलकर अच्छे स्कोर तक हमें पहुंचा दिया था।
और पढ़िए – प्लेऑफ पर धोनी की नजर, दिल्ली के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी चेन्नई
क्या बोले धवन?
धवन ने कहा कि 200 रन हमारे लिए अच्छा स्कोर होता। हमने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया , लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तीनों डिपाटमेंट अच्छा नहीं कर पाता है। कप्तान के तौर पर भी मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं मैच को अंत तक ले जाना चाहता था, और यही वजह थी कि मैंने अपने मुख्य ओवर अपने मुख्य गेंदबाज को दिए। हां पिछले मैच में मैंने हरप्रीत को अंतिम ओवर दिया और यह कामयाब नहीं हो पाया था।”
और पढ़िए – ‘धोनी 100 फीसदी फिट नहीं हैं’ चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने बताया उनके घुटने का हाल
कप्तान के तौर टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा
धवन ने कहा कि कप्तान के तौर टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। हम गलतियां करते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सीखते हैं। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान ने 2 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम किया। राजस्थान की ओर से देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। रियाग परान ने 12 गेंदों पर 20 और ध्रुव जुरोल ने 4 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines