नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 अगले साल से अपने मूल स्वरूप में लौटेगा। कोविड के बाद होम-एंड-अवे प्रारूप को वापस ले लिया गया था। अब सभी टीमें अपने घरेलू और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस बारे में बोर्ड की संबद्ध राज्य इकाइयों को अवगत करा दिया है। COVID-19 के प्रकोप के बाद से आईपीएल केवल कुछ स्थानों पर आयोजित किया गया है।लीग यूएई में तीन स्थानों – दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेली गई थी। वहीं पिछले साल टूर्नामेंट चार स्थानों – दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में भी आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य इकाईयों को भेजा पत्र 

हालांकि, महामारी के नियंत्रण के साथ लीग अपने पुराने प्रारूप में वापस आ जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम एक घरेलू और एक बाहर मैच खेलेगी। सभी दस टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी। राज्य इकाईयों को भेजे गए नोट में कहा गया है कि बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है और सभी मल्टीडे टूर्नामेंट भी पारंपरिक घरेलू और बाहर के प्रारूप में लौट आएंगे। अगले साल की शुरुआत में महिला आईपीएल शुरू होने की उम्मीद बीसीसीआई महिला आईपीएल के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करने के लिए भी काम कर रहा है।

अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद 

पीटीआई ने पिछले महीने खबर दी थी कि टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के बाद मार्च में होने की संभावना है। गांगुली ने 20 सितंबर को लिखे पत्र में लिखा- “बीसीसीआई इस समय बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल पर काम कर रही है। हम अगले साल की शुरुआत में पहला सीजन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।”

विज्ञापन

महिला आईपीएल के अलावा बीसीसीआई लड़कियों के अंडर -15 एकदिवसीय टूर्नामेंट भी शुरू कर रहा है। “हमें इस सीज़न से लड़कियों का U15 एक दिवसीय टूर्नामेंट शुरू करने की खुशी है। महिला क्रिकेट ने दुनियाभर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है और हमारी राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह नया टूर्नामेंट हमारी युवा लड़कियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मार्ग तैयार करेगा। उद्घाटन महिला अंडर -15 इवेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक पांच स्थानों – बैंगलोर, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर, पुणे में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ