IOC Mumbai Session 2023 PM Modi: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र का उद्घाटन समारोह शनिवार को मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के सितारों को संबोधित किया।
141वें आईओसी सत्र में पीएम मोदी ने कहा- “यहां आयोजित किया जा रहा आईओसी सत्र हमारे लिए गर्व की बात है… मैं ‘टीम भारत’ को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूं।” पीएम मोदी के ऐसा कहते ही कन्वेंशन सेंटर तालियों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा- ”स्पोर्ट्स भारत में हमारे कल्चर और लाइफस्टाइल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आप भारत के गांवों में जाएंगे तो देखेंगे कि बिना खेल के हमारा हर त्यौहार अधूरा है। हम भारतीय स्पोर्ट्स लवर ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स को जीने वाले लोग हैं।”
2036 में ओलंपिक के सफल आयोजन की तैयारी में भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा
पीएम मोदी ने इसके साथ ही पुष्टि की कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा- ”भारत देश में ओलंपिक के आयोजन को लेकर उत्सुक है। 2036 में ओलंपिक के सफल आयोजन की तैयारी में भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा, ये 140 करोड़ भारतीयों का सपना है।”
इसका सेशन मुंबई में Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के सितारों का मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में शिरकत की।
भारत में IOC सत्र 40 साल के बाद भारत लौट रहा है। यह 15 से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। नीता अंबानी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 2022 में बीजिंग सेशन में इसकी नींव तैयार की थी। जिसके बाद मुंबई को अपनी बोली के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और 99 प्रतिशत वोट उसके पक्ष में पड़े।
आईओसी सत्र ओलंपिक का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है। यह प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा कर निर्णय लेता है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित किया जाता है, अक्सर दो या तीन दिन की अवधि में इसका आयोजन होता है। इस वर्ष 141वां सत्र मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में 1983 में सत्र के बाद यह दूसरी बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, लिएंडर पेस, बजरंग पूनिया, पीआर श्रीजेश, अभिनव बिंद्रा, एथलीट नीरज चोपड़ा इसमें शिरकत करने पहुंचे।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य नीता अंबानी ने कहा- ”40 वर्षों के बाद भारत में और पहली बार मुंबई में इस ऐतिहासिक IOC सत्र की मेजबानी करना हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है।” उन्होंने आगे कहा- प्रधान मंत्री हम बेहद खुशी से भरे हुए हैं कि आप आज हमारे साथ शामिल हुए हैं। आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं – नए भारत के वास्तुकार हैं। खेलों के लिए आपके समर्थन ने भारत में इस सत्र को वास्तविकता बना दिया है।”
वहीं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने इस अवसर पर कहा- “हम भारत में इसके विकास को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा करेंगे। जब हम एक निश्चित खेल के बारे में बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि क्रिकेट की लोकप्रियता जबर्दस्त है।” थॉमस बाख ने आगे कहा- ”इस दौड़ में सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा करने के लिए मैंने हमारे नए आईओसी ई-स्पोर्ट्स आयोग से ओलंपिक ई-स्पोर्ट्स गेम्स के निर्माण का अध्ययन करने के लिए कहा है। एआई और ई-स्पोर्ट्स हमारे लिए दो अवसर हैं, इन दो अवसरों का लाभ उठाने और जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए हमें एक नई मानसिकता की आवश्यकता है।”
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट पहुंचे
प्रियंका चोपड़ा ने की शिरकत
लिएंडर पेस पहुंचे
बजरंग पूनिया ने की शिरकत
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने की शिरकत
अभिनव बिंद्रा भी पहुंचे
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines