शाकाहारी भोजन खाकर एनर्जी पाते हैं राजस्थान के रहने वाले Wushu Champion रोहित जांगिड़, नॉन-वेज खाने से रहते हैं दूर
Edited By Siddharth Sharma

Rohit Jangid
Edited By Siddharth Sharma

Rohit Jangid
नई दिल्ली: आजकल जहां कई युवा खिलाड़ी खेल में आगे बढ़ने के लिए जिम वाले प्रोटीन या फिर नॉन वेज फुड का सहारा लेते हैं। वहीं दक्षिण एशियाई वुशु चैम्पियनशिप में रजत पदक और देश के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले राजस्थान के रोहित जांगिड़ सिर्फ शाकाहारी खाना खाते हैं और इसे ही अपनी जीत की सबसे बड़ी वजह भी बताते हैं। रोहित जांगिड़ ने बताया कि शाकाहारी भोजन पॉजिटिव एनर्जी के साथ शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
रोहित, भारत के सबसे दुर्लभ शाकाहारी वुशु फाइटर और पुलिसकर्मी हैं, जो बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी हैं। वे हमेशा नॉन-वेज से दूर रहते हैं। वे अपने दिनचर्या में शाकाहार को ही तवज्जो देते हैं। उनका डाइट चौकाने वाला लग सकता है, लेकिन वे अपने मसल्स के लिए मांसाहार के मिथक को तोड़ रहे हैं।
मांसाहारी खाद्य पदार्थ प्रदान करने वाले समृद्ध पोषण स्रोत पर एक एथलीट बनने के बदले रोहित जांगिड़ ने शाकाहारी को चुना। रोहित के अनुसार, एक पूर्ण-पौधे-आधारित आहार आपको अपनी ऊर्जा के स्तर में सुधार करने, अच्छी पाचन शक्ति बनाने और जलयोजन बनाए रखने में मदद करेगा। आहार एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है, जो आपको एक बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में मदद करता है, जिसका अर्थ है कि आप कम बीमार पड़ते हैं।
रोहित जांगिड़ ने बताया कि मसल्स के निर्माण के लिए आपको अधिक प्रोटीन और शाकाहारी स्रोतों की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि आपको नॉन वेज ही खाना पड़े। शाकाहार से भी इस चीज को पूरा किया जा सकता है। रोहित अपने अभ्यास के दौरान आधा किलो बादाम, ढाई सौ ग्राम मुनक्का, देसी कसरत के साथ फिटनेस को बरकरार रखते हैं।
रोहित जांगिड़ दक्षिण एशियाई वुशु चैंपियन और 3 बार इंटरनेशनल पदक विजेता हैं। विश्व अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जिन्होंने हमारे देश के लिए कई पदक जीते हैं। रोहित धर्म का पालन करते हैं और कर्म करने में विश्वास रखते हैं। वह भारतीय मूल्यों को भूले बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वुशु में इतिहास रच रहे हैं। रोहित अपने सिक्स पैक एब्स और फिटनेस लुक के लिए फेमस है वह भी वेजिटेरियन होते हुए ।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: