बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह पहली बार है जब भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की और अपनी धरती पर अंडर-20 महिला टीम ने पदक जीतकर इतिहास रचा। इस उपलब्धि ने भारतीय रग्बी के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भारतीय महिला टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय महिला टीम ने पूल चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना मजबूत चीन की टीम से हुआ, जहां कड़े मुकाबले के बाद भारत को 7-28 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, तीसरे स्थान के लिए उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा।
इसमें भूमिका ने पहला ट्राई करके स्कोर को 7-0 किया और फिर गुरिया कुमारी ने दूसरा ट्राई कर भारत की बढ़त को 12-0 तक पहुंचाया। उज्बेकिस्तान ने एक ट्राई के साथ वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति की मजबूती ने 12-5 से जीत पक्की कर दी। पूरे टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र हार उन दो टीमों चीन और हांगकांग चीन से हुई, जो फाइनल में पहुंचीं। मुख्य कोच कियानो फूरी के गाइडेंस में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने कौशल, धैर्य और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारत के लिए है गर्व का पल
रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे भारतीय रग्बी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अपने घरेलू दर्शकों के सामने कांस्य पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीय महिला टीम ने कठिन पूल में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचना अपने आप में गर्व की बात थी। इस जीत ने न केवल टीम के जज्बे को दिखाया, बल्कि यह अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
क्या रहा पुरुष और महिला वर्ग का परिणाम
महिला वर्ग के फाइनल में चीन ने हांगकांग चीन को 29-21 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में हांगकांग चीन ने श्रीलंका को 33-0 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराया। पुरुष फाइनल में हांगकांग चीन ने श्रीलंका को 33-0 से हराया, पुरुष तीसरे स्थान के लिए मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराया, महिला फाइनल में चीन ने हांगकांग चीन को 29-21 से हराया और महिला तीसरे स्थान के लिए भारत ने उज्बेकिस्तान को 12-5 से हराया।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
93 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
226 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
329 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
351 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
387 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
400 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
419 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
419 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
426 days agoनोएडा में बनी भारत की सबसे बड़ी शटलकॉक, अब अमेरिका को मिलेगी टक्कर
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines