हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

India vs Zimbabwe: पहले वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन करेगा ओपनिंग

विज्ञापन
India Playing 11 kl rahul Shikhar Dhawan Shubman Gill

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे की बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गई सीरीज का सीधा प्रसारण DD स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या जैसे कई सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। नए खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेल रही है। ऐसे में प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं…

 

और पढ़िए – India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 साल से अजेय है टीम इंडिया, पिछले 5 मैच एकतरफा जीते, देखें…

 

पहले वनडे में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

कप्तान केएल राहुल और उपकप्तान शिखर धवन का ओपनिंग करना तय है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को जगह मिलना मुश्किल हो सकता है।

आज के मैच में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। वहीं चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलते नजर आ सकते हैं। जबकि पांचवें पर संजू सैमसन खेलते दिखेंगे।

दो आलराउंडर खेल सकते

टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है।

स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव पर

स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर के कंधों पर होगी, वहीं हुड्डा भी कुछ ओवर कर सकते हैं।

ऐसी होगी गेंदबाजी

तेज गेंदबाजी की बात करें तो प्लेइंग 11 में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है।

 

और पढ़िए – VIDEO: पाकिस्तान बल्लेबाज पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बीच मैदान हुआ ये हाल

 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

तदीवानाशे मारुमनी, ताकुदज़वानाशे कैतानो, इनोसेंट कैइया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें