हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

India vs Western Australia: रोहित शर्मा की जगह राहुल बने कप्तान, विराट और सूर्यकुमार भी बाहर

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ दूसरा वॉर्म अप मैच खेलने उतरी है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के जगह केएल राहुल कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है और विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अपना सनसनीखेज फॉर्म जारी रखा क्योंकि उन्होंने पहले अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के खिलाफ मेन इन ब्लू के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

अभी पढ़ें – India Vs Western Australia: दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत के सामने 169 का टारगेट, अश्विन ने बरपाया कहर

रन बनाना चाहेंगे रोहित शर्मा

बता दें पहले प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए थे। वहीं, रोहित शर्मा पहले मैच में महज तीन रन बना पाए थे।

इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, बेंच: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल

अभी पढ़ें – PAK vs BAN: ‘क्या जबरदस्त शॉट है’…बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान…देखें VIDEO

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन: जोश फिलिप, डी’आर्सी शॉर्ट, निक हॉब्सन, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, एश्टन टर्नर (सी), सैम फैनिंग, हामिश मैकेंजी, मैट केली, एंड्रयू टाय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें