INDIA vs NEPAL Highlights: नेपाल के खिलाफ खेले गए एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो 17 रन बनाने के बाद बारिश शुरू हो गई। फिर मुकाबला 23 ओवर और टार्गेट 145 रन कर दिया गया।
रोहित ने खेले फेवरेट शॉट
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने नेपाल के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और चौके-छक्के कूट डाले। रोहित ने इस दौरान स्वीप शॉट खेलकर शानदार छक्के जमाए। वहीं उन्होंने अपना फेवरेट पुल शॉट भी खेला। उन्होंने 13वें ओवर में सोमपाल की गेंद पर करारा चौका ठोक अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
वहीं गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के जमाए। संदीप लामिछाने के दूसरे ओवर में वे बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए क्रीज से आगे बढ़े और गेंद को हवा में उड़ाकर शानदार छक्का ठोक डाला।
https://twitter.com/BCCI/status/1698764221637644738
पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को होगा मुकाबला
दोनों ओपनरों ने अंत तक बल्लेबाजी की और 20.1 ओवर में 145 रनों का टार्गेट अचीव कर लिया। कप्तान रोहित ने 59 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 74 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने 62 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 67 रन जड़े। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 147 रन की शानदार साझेदारी कर टीम इंडिया को सुपर-4 का टिकट दिला दिया।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 10 सितंबर को कोलंबो में होगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पिछला मैच बारिश की वजह रद्द हो गया था। ऐसे में फैंस को भारतीय बल्लेबाजों की बैटिंग देखने को नहीं मिली, लेकिन एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबले की खबर सुनकर वे खुश जरूर होंगे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines