India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज होने वाली है। जिसके लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला जाएगा। जिसको लेकर अब टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। टेस्ट क्रिकेट में अब इंग्लैंड की तरफ से काफी आक्रामक क्रिकेट खेली जाती है, जो इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की देन है।
अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम ‘बैजबॉल’ क्रिकेट खेलती है। वहीं भारतीय टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में एकबार फिर से इंग्लैंड का ‘बैजबॉल’ क्रिकेट देखने को मिलने वाला है। जिसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है।
भारत के पास है ‘विराटबॉल’
जबसे इंग्लैंड टीम के कोच न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम बने है तबसे टेस्ट क्रिकेट में टीम का आक्रामक प्रदर्शन देखने को मिलता है। जिसका फायदा इंग्लैंड टीम को काफी ज्यादा हुआ है। अब भारतीय पिचों पर इंग्लैंड के लिए आक्रामक और सकारात्मक क्रिकेट खेलना पूरी तरह से अलग चुनौती होने वाला है।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि इंग्लैंड के बैजबॉल का मुकाबला करने के लिए भारत के पास विराटबॉल है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं जिस तरह से विराट बल्लेबाजी कर रहे हैं उनकी बल्लेबाजी में अच्छा मूवमेंट दिख रहा है।
ये भी पढ़ें :- IND vs ENG: रोहित शर्मा के लिए खास होगी टेस्ट सीरीज, धोनी-सहवाग को छोड़ सकते हैं पीछे
इंग्लैंड के लिए राह नहीं आसान
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय पिचों पर होने वाली है। भारतीय पिचों पर इंग्लैंड के लिए बैजबॉल क्रिकेट को अंजाम देना उतना आसान होने वाला नहीं है। भारतीय पिचों पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा टर्न मिलता है। जिसको देखते हुए भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल जैसे शानदार स्पिनर्स को टीम में शामिल किया है। जो इंग्लैंड को काफी ज्यादा परेशान करने वाले हैं। भारतीय टीम अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साउथ अफ्रीका में जीतकर आई है ऐसे में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines