India vs England Test Series: भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेली है, जिसको टीम इंडिया ने 3-0 से जीता था। अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड टीम अब भारत का दौरा करेगी। इस सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। एक बार फिर से रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस सीरीज में रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज खास होने वाली है। इस सीरीज में रोहित शर्मा अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के दर्ज हैं।
इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं बात अगर रोहित शर्मा की करे तो रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्के लगाए हैं। ऐसे में अगर रोहित शर्मा इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 छक्के लगा देते हैं तो रोहित टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
https://twitter.com/Courageous_Capt/status/1748897170638635187
ये भी पढ़ें:- Sania Mirza की तरह Sana Javed की जड़ें भी भारत में, Shoaib Malik से कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा, जिसके लिए अब टीम इंडिया के खिलाड़ी हैदराबाद पहुंचने लगे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ये 5 मैचों की सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद खास है। भारतीय टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है अगर टीम इस सीरीज को जीत लेती है तो मजबूती के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है। ऐसे में इंग्लैंड टीम भी इस सीरीज को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines