India vs England Rajkot Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर अलग-अलग अटकलें लगने लगी हैं। उसी बीच कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सरफराज खान को जगह मिलना मुश्किल हो सकती है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट किया है कि ध्रुव जुरेल को राजकोट टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि केएस भरत का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। यानी तीसरे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं।
ध्रुव जुरेल करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू
ध्रुव जुरेल का टीम इंडिया में पहली बार सेलेक्शन हुआ है। खास बात यह है कि उनका टेस्ट टीम में चयन हुआ। पहले दो टेस्ट के बाद आखिरी तीन मैचों के स्क्वॉड में भी वह शामिल हैं। ऐसे में अब अटकलें हैं कि जुरेल अपना डेब्यू कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण केएस भरत का फॉर्म है। हैदराबाद और विशाखापट्टनम में उन्होंने खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने चार पारियों में 41,28, 17 और 6 रन बनाए। वहीं विकेट के पीछे भी उन्होंने कई गलतियां की थीं। यही कारण है कि चार पारियों में सिर्फ 92 रन बनाने वाले भरत पर अब खतरा मंडरा रहा है। केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे नहीं और ईशान किशन हैं नहीं, ऐसे में ध्रुव जुरेल की लॉटरी लग सकती है।
सरफराज खान का डेब्यू मुश्किल
सबसे बड़ी बात जो यह निकलकर आ रही है कि सरफराज खान को एक बार फिर इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि श्रेयस अय्यर को ड्रॉप कर दिया गया है और रजत पाटीदार विशाखापट्टनम में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बावजूद सरफराज के लिए डेब्यू मुश्किल लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाटीदार को मैनेजमेंट एक मौका और देगा। वहीं अगर केएल राहुल पूरी तरह फिट होते हैं तो उनकी वापसी तय है। यानी अगर राहुल खेले तो सरफराज को इंतजार करना पड़ सकता है। मगर राहुल की फिटनेस पर अगर जरा सा भी संशय रहता है तो सरफराज खान को डेब्यू कैप मिल भी सकती है।
बुमराह को लेकर भी मिली जानकारी
इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाना है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है। साथ ही आवेश खान को रिलीज किया गया है ताकि रणजी में उन्हें खेलने का मौका मिल सके। इसके अलावा बोर्ड कुछ खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने से भी नाराज है। इसमें सबसे बड़ा नाम ईशान किशन का भी हो सकता है। पिछले काफी समय से ईशान को लेकर विवाद की खबरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के साथ फिर होगा धोखा! Playing 11 में जगह मुश्किल
यह भी पढ़ें- Hit Wicket, Six, No Ball…, एक ही गेंद पर हुआ सबकुछ; क्रिकेट की दुनिया का अनोखा लम्हा
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines