IND vs PAK: क्रिकेट के दिवानों दिल थाम लो क्योंकि एक बार फिर से महाजंग लौट रहा है। एक बार फिर से महामुकाबला खेला जाएगा। इस जंग में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। मौका होगा एशिया कप का। एशिया कप 2023 सितंबर में खेला जाना है। गुरुवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट के फॉर्मेट और ग्रुप्स का ऐलान कर दिया।
एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी
जय शाह ने ट्वीट कर अगले दो साल का शेड्यूल जारी किया है। एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बड़ी खबर ये है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। यानी की मैच पक्का है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।
पाकिस्तान में खेला जाना है एशिया कप?
एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। लेकिन अभी ये फैसला नहीं हुआ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं? बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ही कुछ समय पहले बयान दिया था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी।
एक ग्रुप में है भारत-पाकिस्तान
शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप 1 में रखा गया है। इसी ग्रुप में श्रीलंका की टीम भी है। वहीं ग्रुप 2 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश की टीम है और इसमें एक क्वालिफायर टीम भी शामिल होंगी। लीग स्टेज में कुल 6 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप से दो-दो टीम सेमीफाइनल में जाएगी। सेमीफाइनल में 4 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
398 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
405 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines