नई दिल्ली: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला शनिवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला गया। ये मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला गया। सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स ने 61 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।
इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पहाड़ जैसे स्कोर के सामने साउथ अफ्रीका की टीम नौ विकेठ खोकर 156 रन ही बना सकी। इंडिया लीजेंड्स के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली। बिन्नी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
अभी पढ़ें – 1 करोड़ में…,’ कोहली से शतक वाला बैट लेकर बोला पाकिस्तानी फैन
सचिन-युवराज से नहीं बने रन
सचिन का बल्ला नहीं चला। वे 16 रन ही बना सके। पारी की शुरुआत करने आए नमन ओझा ने 21 रन बनाया। फिर बिन्नी और सुरेश रैना ने टीम को संभाला और तेजी से रन बनाए। इन दोनों ने टीम का स्कोर 116 तक पहुंचा दिया। रैना ने 22 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। युवराज ने 8 गेंद में 6 रन बनाए। युसूफ पठान ने 12 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – महज इतने रन और…रोहित शर्मा को पछाड़ नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे विराट कोहली
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला
जवाब में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स ने शुरुआत अच्छी की। पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद राहुल शर्मा ने सलामी बल्लेबाज मॉर्ने वैन विक (26) को पगबाधा करके पवेलियन लौटाया, जबकि प्रज्ञान ओझा ने एंड्र्यू पुटिक (23) को आउट किया। इसके बाद कप्तान जॉन्टी रोड्स के अलावा प्रोटियाज का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। रोड्स 27 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines