नई दिल्ली: एशिया कप टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 2 रन से हराया था।
अभी पढ़ें – Aus vs WI: वॉर्नर की कलाइयों का पॉवर, मारा तीर की तरह सीधा छक्का, देखें वीडियो
पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 137 रन बनाए। पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में निदा डार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके। पूजा वस्त्राकर को 2 सफलताएं मिलीं।
जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 124 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। सबसे ज्यादा 26 रन ऋचा घोष ने बनाए। ऋचा घोष ने मैच को रोमंचक बनाया लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाईं। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना, मेघना और कप्तान हरमनप्रीत कौर सभी ने निराश किया। वहीं पाकिस्तान के लिए नसहरा संधू ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। सादिया इकबाल ने 2 और निदा डार ने भी 2 विकेट झटके, 1-1 विकेट तबु हसन और आईमन अनवर को भी मिला।
शुरूआत में ही गिरा दिए थे 3 विकेट
पाकिस्तान ने पारी की शुरूआत में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। जिसमें मुनीबा अली, सिद्रा अमीन और औमेमा सोहेल शामिल थी। वहीं 3 ओवर में ही तीन विकेट गंवा देने के बाद कप्तान बिसमाह मरुफ और नीदा डार ने पारी को संभाला और 76 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं भारतीय टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए और पूजा वस्त्रराकर ने 2 विकेट झटके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines