हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में छा गए विराट कोहली, तेंदुलकर-धोनी सहित अन्य महान खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों देश के बीच ये 100वां टेस्ट मैच है। साथ ही विराट कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच। विराट कोहली दूसरे टेस्ट के पहले दिन 87 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस पारी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,548 रन पूरे हो गए हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में 5वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को पीछे छोड़ा। कैलिस के 519 मैच में 25,534 रन हैं।

तेंदुलकर-धोनी सहित अन्य महान खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने कवर पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी और जैक्स कैलिस के बाद कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500वां मैच खेलने वाले इतिहास के 10वें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं।

कोहली ने मैच से पहले इस उपलब्धि तक पहुंचने के बारे में बीसीसीआई.टीवी को बताया, “मैं वास्तव में आभारी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मैंने भारत के लिए खेलते हुए इतनी लंबी यात्रा की है, और इतना लंबा टेस्ट करियर क्योंकि मुझे इसके लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ेंः विराट कोहली से यह खास चीज सीख रहे यशस्वी जायसवाल खुद किया खुलासा

 

रोहित-यशस्वी ने दिलाई अच्छी शुरुआत

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने संभल कर बल्लेबाजी की और लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। तब टीम इंडिया करीब पांच के रन रेट से स्कोर कर रही थी। रोहित और यशस्वी ने मिलकर पहले विकेट के लिए139 रनों की साझेदारी की। यह पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर किसी भारतीय जोड़ी की बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप रही।

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर फिर फेल हुए गिल

जायसवाल ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने 74 गेंदों में 57 रन बनाए। यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह लगातार दूसरे टेस्ट में इस नंबर पर फेल रहे। चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तलाश रहा है। शुभमन ने खुद नंबर-तीन बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है उन्हें यह नंबर रास नहीं आ रहा है। वह 10 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर विकेटकीपर जोशुआ को कैच थमा बैठे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola