हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs WI Video: सूर्यकुमार ने तोड़ा, पंत ने फोड़ा...टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धोया

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला गया। दूसरे मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने दूसरा टी20 5 विकेट से हारने के 24 घंटे बाद तीसरा टी20 7 विकेट से जीता।

 

और पढ़िए – जानिए कौन हैं वे महिलाएं, जिन्होंने Lawn Ball में गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास

विज्ञापन

 

काइल मेयर्स ने खेली शानदार पारी

वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए काइल मेयर्स ने 50 गेंदों में 73 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 22 और शिमरॉन हेटमायर ने 20 जबकि रोवमन पॉवेल ने 23 रन बनाए। भारत ने इस लक्ष्य को एक ओवर बाकी रहते 3 विकेट खोकर पा लिया। इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

स्काई का कमाल

कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंद खेलने के बाद ही रिटार्ड हर्ट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग आए। उन्होंने 5 बॉल खेलकर एक छक्का और एक चौका लगाया। रोहत के मैदान से बाहर जाने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 76 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने मूमेंटम बनाए रखा।

विज्ञापन

पंत ने खेली नाबाद पारी

 

और पढ़िए – Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी, सुपर संडे को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला

विज्ञापन

 

सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद पारी खेली। पंत ने 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 24 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 टी-20 मैच खेले हैं और 15 मैच जीते हैं।

 

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola