IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत के लिए ये सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम पहला दो मैच हार चुकी है। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से पीछे हैं। भारत को यह सीरीज बचाने के लिए यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। अगर भारत हारता है, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा मैच की सीरीज पहली बार हारेगा।
यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?
पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मैचों में स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है। ऐसे में आज के मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है। भारत के ओपनर शुभमन गिल और ईशान किशन का बल्ला नहीं चला है। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर्स टी-20 सीरीज में फीके रहे। गिल और ईशान दोनों टी20 में शरुआती ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन 2 मैच में 33 और शुभमन गिल 2 मैच में 10 रन ही बना सके है।
सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला है
टी20 के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी अभी तक नहीं चला है। मिडिल आर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए भी यह मैच प्रेशर से भरा होगा। सैमसन अब तक 2 मैच में 19 रन ही बना सके हैं। हालांकि तिलक वर्मा ने डेब्यू मैच और पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की।
कुलदीप यादव चोटिल
तेज गेंदबाजी की कमान कप्तान हार्दिक पांड्या ही संभाल रहे हैं। कुलदीप यादव चोटिल हैं। स्पिनर कुलदीप यादव अंगूठे में सूजन के कारण रविवार को नहीं खेल सके और अभी यह देखना होगा कि वह तीसरे मैच के लिए फिट होते हैं या नहीं। दूसरे टी-20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला था। युजवेंद्र चहल ने 2 मैच में 4 विकेट ले कर शानदार प्रदर्शन किया है। पिच की बात करें तो प्रोविडेंस स्टेडियम में दूसरे टी-20 के दौरान सतह धीमी थी और इसके ऐसे ही बने रहने की आशंका है। पिच से स्पिनर्स को टर्न मिलेगी। जो भी भी टीम टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय।
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन/यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines