हीरो बन Helicopter shot मारने चले थे रोवमैन पॉवेल, अर्शदीप की यॉर्कर पर हो गए चारों-खाने चित, देखें VIDEO

Untitled(3)

IND vs WI T20: पांच मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भले ही भारत को हार मिली हो, लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक गेंद ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने सटीक यॉर्कर पर रोवमैन पॉवेल को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टी20 मुकालबे में अर्शदीप सिंह ने टीम के लिए चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक सफलता प्राप्त की, इस दौरान उनका इकोनॉमी 6.50 का रहा।

कैरेबियन टीम के उपकप्तान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) दूसरे टी20 मुकाबले में भी अपने बल्ले से चमक विखेरने में नाकामयाब रहे. वह दूसरे टी20 मुकाबले में आठ गेंद में महज पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे टी 20 मैच के दौरान जिस गेंद पर पॉवेल बोल्ड हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर शॉट खेलना चाह रहे थे पॉवले

वीडियो में दिख रहा है कि अर्शदीप भारत के लिए 19वां ओवर फेंक रहे थे, इस दौरान पॉवेल ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी के स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter shot) खेलना चाहा। लेकिन वह सटीक यॉर्कर पर पूरी तरह से विफल रहे। नतीजन उन्हें बोल्ड होकर पवेलियन का रूख करना पड़ा।

विज्ञापन

दूसरे टी 20 मैच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे मैच में मेजबान टीम को चार गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 138 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट झटके, जवाब में विंडीज टीम ने 5 विकेट पर 145 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ