IND vs WI Series: सीरीज के अंतिम वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को उसी के घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। बुधवार रात को खेले गए तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम को 119 रनों से बड़ी जीत मिली।
जीत के हीरो रहे शुभमन गिल के साथ ये बात बुरी हुई। उन्होंने मैच में नाबाद 98 रनों की पारी खेली, लेकिन बारिश के कारण वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। मैच के बाद गिल ने अपनी इस पारी को लेकर बयान दिया है।
शतक पूरा नही होने पर गिल का बयान
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि, बारिश मेरे कंट्रोल में नहीं है, वरना मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं शतक जड़ देता। मैं 100 रन तक नहीं पहुंच सका, इससे थोड़ी निराशा जरूर हुई है। हालांकि अपनी मैच विनिंग पारी से मैं खुश हूं। पहले दो मैचों में जिस तरह से मैं आउट हुआ था, उससे मुझे ज्यादा निराशा थी।’
तीसरे वनडे का पूरा हाल
टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम ने 36 ओवरों में तीन विकेट पर 225 रन बना लिए। बारिश आने की वजह से खेल को यहीं समाप्त करना पड़ा। इस दौरान ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने 98 बनाकर नाबाद थे। अगर मैच में बारिश खलल नहीं डालती तो गिल शायद अपने वनडे करियर का पहला शतक बना लेते।
वेस्टइंडीज 137 रनों पर ढेर हो गई
तीसरे वनडे में भारत की जीत हुई है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर्स में 257 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाज एक-एक करके आउट होते चले गए। इसका नतीजा ये हुआ है कि पूरी टीम 26 ओवरों में ही 137 रनों पर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines