हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs WI Series: आखिरकार भारत-वेस्टइंडीज टीम को मिल गया अमेरिकी वीजा, फ्लोरिडा में होंगे अंतिम 2 मुकाबले

विज्ञापन

IND vs WI Series:भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत और वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों को आधिकारिक तौर पर अमेरिका की यात्रा करने की मंजूरी दे दी गई है। इस सप्ताह (5 और 6 अगस्त) को वहां पांच मैचों की सीरीज के दो टी20 मैच खेले जाएंगे।

 

और पढ़िए – 9वें सीजन के लिए इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

 

सीरीज का चौथा और पांचवां मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाना था, जिसे लेकर वीजा की समस्या आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम (Indian Team) की ये बड़ी समस्या भी अब हल हो गई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुयाना सरकार के हस्तक्षेप के बाद कुछ खिलाड़ियों और दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के वीजा से जुड़े मुद्दों को सुलझा लिया गया है। गयाना सरकार के मुखिया को धन्यवाद देते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, ‘यह महामहिम द्वारा एक समय से लिया गया और प्रभावशाली राजनयिक प्रयास था’।

विज्ञापन

14 लोगों के पास नहीं था अमेरिकी वीजा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन खिलाड़ियों के पास वीजा नहीं था, उन्हें गुयाना में स्थिति अमेरिकी दूतावास में इंटरव्यू के लिए भेजा गया था। यह इंटरव्यू तीसरे टी20 मैच (2 अगस्त) के बाद हुआ था। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हुए थे। भारतीय टीम में शामिल कप्तान-कोच समेत 14 लोगों के पास अमेरिकी वीजा नहीं था।

 

और पढ़िए –भारत के खाते में छठवें दिन जुड़े 5 मेडल, फिर भी हुआ नुकसान, देखें टॉप 8 देश

विज्ञापन

 

भातीय टीम की सीरीज जीतने पर निगाहें

पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में चौथा टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। भारत के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं।

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola