IND vs WI: भारत ने 4-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा, फाइनल में विंडीज को 88 रन से रौंदा, छा गए ये गेंदबाज

ind vs wi 5th t20
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए टी 20 सीरीज के फाइनल मुकाबले (IND vs WI) में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में विंडीज को 88 रन से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 40 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के ठोक कुल 64 रन बनाए। वहीं ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने 38, संजू सैमसन ने 15, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28, दिनेश कार्तिक ने 12 और अक्षर पटेल ने 9 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 188 रन का स्कोर किया।

विंडीज को लगे एक के बाद एक झटके

Advertisment

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर में ओपनर जेसन होल्डर को डक पर चलता कर दिया। इसके बाद शारमाह ब्रुक्स भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। ओपनर्स के विकेट गिरने के बाद विंडीज का पतछड़ चलता रहा और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। शिमरोन हेटमायर ही 56 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 100 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन

रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल छाए

खास बात ये रही कि भारत की ओर से सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिए। रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले। अक्षर पटेल ने तीन ओवर में महज 15 रन दिए और 3 विकेट चटका डाले। अर्शदीप सिंह, आवेश खान और हार्दिक पांड्या को कोई विकेट नहीं मिला। भारतीय टीम अब जिम्बाव्वे दौरे की तैयारी करेगी। पहला वनडे 18 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ