हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs WI: 'मैं ये 2012 से कर रहा हूं', स्टंप माइक में ये क्या बोलते कैद हुए विराट, देखें वीडियो

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। विराट कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच। विराट कोहली दूसरे टेस्ट के पहले दिन 87 रन बनाकर नॉट आउट रहे। विराट ने अपनी पारी में 8 चौके जड़े हैं। अपनी इनिंग में कोहली ने कई डबल्स रन दौड़े। पारी की 72वें ओवर में विराट कोहली ने तीन बार दो रन दौड़े।

‘मैं ये 2012 से कर रहा हूं’

विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रन दौड़ने के बाद ये बोलते सुने गए कि मैं 2012 से ऐसे दो-दो रन चुरा रहा हूं। स्टंप माइक में ये कैद हो गया। विराट कोहली की फिटनेस कमाल की है। उन्होंने टीम इंडिया की तस्वीर बदल दी।

https://twitter.com/133notout/status/1682134035521495040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1682134035521495040%7Ctwgr%5E94193e371ed48ec2c42d322ca0506088c9a87d9e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fwest-indies-vs-india-2023%2Fhave-been-stealing-doubles-since-virat-kohli-gives-west-indies-a-piece-of-his-mind-watch-4227930

विराट की इस पारी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,548 रन पूरे हो गए हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में 5वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को पीछे छोड़ा। कैलिस के 519 मैच में 25,534 रन हैं।

500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक

विराट कोहली ने कवर पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी और जैक्स कैलिस के बाद कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500वां मैच खेलने वाले इतिहास के 10वें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें