नई दिल्ली: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई ने दूसरे वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया को 36 रनों से हरा दिया। बल्लेबाजी नहीं चली, केएल राहुल को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। केएल राहुल की 55 गेंदों में 74 रन की पारी के बावजूद भारत 36 रन से मैच हार गया। भारतीय टीम 20 ओवर में 132/8 का स्कोर बना सकी।
अभी पढ़ें – VIDEO: 20 साल के Yashasvi Jaiswal का पॉवरफुल छक्का…स्टेडियम के बाहर गिरी बॉल, गेंदबाज रह गया हैरान!
अश्विन ने किया प्रभावित
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। अश्विन ने 3 विकेट लिए। मैच में हर्षल पटेल ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया।
विराट-सूर्या को आराम
केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पर्थ में दूसरे अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ भिड़ी। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं।
बता दें पहले प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए थे। वहीं, रोहित शर्मा पहले मैच में महज तीन रन बना पाए थे।
पंत फिर हुए फेल
169 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर सिर्फ 29 रन बनाए। ऋषभ पंत एक बार फिर फेल हुए। उन्होंने सिर्फ 11 बॉल पर 9 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: PAK को 1 रन से हराकर FINAL में पहुंची श्रीलंका, ये प्लेयर बनी जीत की हीरो
इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह
बेंच: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
336 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines