हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: डगआउट से अंपायरिंग करने लगे कोहली, रोहित के DRS का दिया फैसला, देखें वीडियो

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारत के लिए ओपन करने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए। मैच के शुरुआती ओवर के दौरान विराट कोहली का एक नया रूप देखने को मिला।

कप्तान हों या न हों, बल्लेबाजी करें या न करें, विराट कोहली चाहे जहां भी हों, उनका मनोरंजन करने की गारंटी है। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बावजूद उनकी आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है। पिछले सप्ताह T20 से बाहर बैठने के बाद, कोहली गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच पहले ODI के दौरान राष्ट्रीय ड्यूटी पर लौट आए।

डगआउट से अंपायरिंग करने लगे कोहली

लंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा की एक गेंद रोहित शर्मा के पैड से जाकर टकराई। पूरी श्रीलंकाई टीम ने अपील की और मैदानी अंपायर द्वारा नॉट आउट घोषित करने के बाद, दासुन शनाका ने डीआरएस लिया। रोहित वो ‘नॉट आउट’ थे। डगआउट में बैठे विराट कोहली अंपायर की भूमिका दिखे। वह ईशान किशन की तरफ आउट की उगली दिखा रहे थे।

और पढ़िए – चार कदम आगे बढ़े Shreyas Iyer, गेंद को जड़ से उखाड़कर कराई आसमान की सैर, देखें वीडियो

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1612747701665542146

विराट लंबे इंतजार के बाद फॉर्म में लौट गए हैं। 2022 में फॉर्म में लौटने के बाद, दो शानदार शतक लगाकर और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली। अब उनसे इस साल भी कई बड़े स्कोर की उम्मीद हैं।

और पढ़िए –  ‘इसी तरह विराट प्रदर्शन करते रहना…’ कोहली का शतक देख सचिन समेत कई दिग्गजों के दिल से निकली दुआ

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें