नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने पहले श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए पांचवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई। भारतीय टीम ने ये मैच 40 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में कब्जा जमाकर सीरीज जीत ली है।
और पढ़िए – PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव
और पढ़िए – IND vs SL: मोहम्मद सिराज ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय, कहा-सलाह काम आई
नाबाद 64 रन ठोक टीम इंडिया को दिलाई जीत
केएल राहुल ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कंधों पर उठाई और 103 गेंदों में 6 चौके ठोक नाबाद 64 रन जड़ दिए। वह अंत तक क्रीज पर डटे रहे और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर लौटे। हार्दिक पांड्या ने 53 गेंदों में 36 और अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines