नई दिल्ली: बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। सिराज चोट के चलते बाहर हुए बुमराह की जगह लेंगे। पीठ की चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे। सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे 2 टी20 मैचों में नजर आएंगे। दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में और तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, रनर्स-अप भी बनेगा करोड़पति
सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत मिली थी। बुमराह के बाहर होने पर मोहम्मद शमी को प्रवल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन चयनकर्ताओं ने सिराजा को मौका दिया है। सिराज कुछ दिन पहले वारविकशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। सिराज लय में हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
सिराज ने भारत के लिए पिछला टी20 मैच 27 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ था. इसके बाद से ही भी टी20 टीम से बाहर थे। सिराज ने भारत के लिए अबतक 13 टेस्ट, 10 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया है। टेस्ट क्रिकेट में सिराज बेहतर गेंदाबाज माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी।
अभी पढ़ें – ‘टीम इंडिया में कोई भी जसप्रीत बुमराह की जगह नहीं ले सकता’ इस दिग्गज ने बताई ये वजह
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों की हवाले से खबर है कि उनरी बैंक इंजरी ज्यादा है और बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर आया है। जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच भी खेले लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वह नहीं खेल पाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
74 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
208 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
333 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
369 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
400 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
418 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines