IND vs SA: विराट से मजे लेने पहुंचे डीन एल्गर, किंग कोहली ने अफ्रीकी कप्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

Virat Kohli-Dean Elgar Verbal Spat Capetown Test: विराट कोहली ने जहां अपनी आखिरी पारी खेल रहे डीन एल्गर को गले लगाकर विदाई दी। वहीं इससे पहले दोनों की हंसी-मजाक में कहासुनी भी हुई।

IND vs SA Virat Kohli Answers Dean Elgar Recalls 2021 Ravichandran Ashwin Ball Tracking DRS Controversy

IND vs SA Virat Kohli Answers Dean Elgar Verbal Spat Capetown Test (Image- News24)

Virat Kohli-Dean Elgar Verbal Spat Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से मेजबान टीम को 55 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुश्किल विकेट पर ठीकठाक बल्लेबाजी की थी लेकिन अंत में जो हुआ वो शायद कोई दोबारा नहीं देखना चाहेगा। भारत ने 11 गेंद में ही बिना कोई रन बनाए छह विकेट गंवा दिए। विराट कोहली 46 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। इस दौरान विराट और अफ्रीका के कप्तान एल्गर के बीच कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसने सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन

आपको पता होगा कि विराट जब क्रीज पर होते हैं तो एक्शन के साथ एग्रेशन भी देखने को मिलता है। अक्सर खिलाड़ियों के साथ उनकी गहमागहमी भी देखने को मिलती है। केपटाउन में भी वह और साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर आमने-सामने नजर आए। हालांकि, दोनों के बीच हंसते-हंसते यह बहस हुई लेकिन इस मजाक में दोनों ने एक दूसरे के जमकर मजे लिए।

विज्ञापन

फिर उठा 2021 का मुद्दा

दरअसल जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक कॉल पर वह साफ-साफ बचे। डीआरएस कॉल पर गेंद स्टंप को मिस कर रही थी। इसके बाद विराट क्रीज पर टिके रहे। फिर अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर उनसे मजे लेने पहुंच गए। इसका किंग कोहली ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे दिया। जब विराट बॉल ट्रैकिंग में बचे तो एल्गर उनसे कहने आए कि आप बहुत साफ-साफ बच गए। इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा कि ओह प्लीज यह फिलहाल उससे काफी ऊपर था जिसमें आप अश्विन के खिलाफ 2021 में बच गए थे।

विज्ञापन

क्या था पुराना विवाद?

गौरतलब है कि 2021 के दौरे पर टीम इंडिया को यहां टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज में डीआरएस और बॉल ट्रैकिंग के मुद्दों पर काफी विवाद हुआ था। विराट कोहली समेत कई भारतीय खिलाड़ियों को स्टंप माइक में सुपर स्पोर्ट जो कि वहां का ब्रॉडकास्टर है उसे घेरते हुए देखा गया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। अब फिर से विराट ने हंसी-हंसी में वही मुद्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ