केपटाउन में 'राम सिया राम...' की धुन पर गूंजा स्टेडियम, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

Virat Kohli Viral Reaction: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने राम सिया राम गाने पर रिएक्शन दिया, जो कि काफी वायरल हो रहा है।

India vs South Africa Virat Kohli Reaction Viral on Ram siya Ram song

विराट कोहली का रिएक्शन वायरल। Image Credit- News 24

Virat Kohli Reaction Viral: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में अभी तक अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 55 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया है। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। कोहली ने बीच मैदान भगवान राम को प्रणाम किया और फिर भगवान राम के ही अंदाज में धनुष और बाण चलाने की एक्टिंग की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस कोहली के इस रिएक्शन पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/123perthclassic/status/1742477941462929709

विज्ञापन

राम मंदिर के उद्घाटन पर कोहली को निमंत्रण

मैच के दौरान यह वाकया तब घटित हुआ था, जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, इस दौरान स्टेडियम में राम सिया राम वाला सॉन्ग बजा दिया गया। इसके बाद कोहली ने भी इस गाने पर अपना रिएक्शन दिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस कोहली के इस रिएक्शन को राम मंदिर के उद्घाटन से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि इसी महीने के 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों को इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोहली जरूर इस समारोह में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘कोहली को मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद’

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले विराट कोहली का भगवान राम की तरह धनुष बाण चलाने की एक्टिंग करने वाला रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस कोहली को राम भक्त बता रहे हैं। आज कोहली का बल्ला भी आग उगल सकता है। फैंस ने यह भी कहा है कि विराट कोहली को भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा और किंग कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने बल्ले से खूब धूम मचाएंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि आज कोहली अपने बल्ले से कितना कमाल दिखा पाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ