नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा। हालांकि, बीसीसीआई लंबे विश्व कप दौरे से पहले खिलाड़ियों को आराम देना चाहती है, इसलिए शिखर धवन नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार, विश्व कप के लिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों सहित रोहित शर्मा एंड कंपनी को एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया जाएगा। वीवीएस लक्ष्मण टीम के प्रभारी होंगे।
अभी पढ़ें – श्रीलंका ने दिल पर ले लिया ‘एशिया कप’, पाकिस्तान को रौंद दुनिया को किया चकित…
सीनियर खिलाड़ियों को आराम
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित, विराट और टी20 विश्व कप के लिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों को वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले उन्हें एक छोटा ब्रेक मिलेगा। शिखर भारतीय टीम का का नेतृत्व करेंगे।
6 अक्टूबर से सीरीज
भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी और 11 अक्टूबर को खत्म होगी। हालांकि आखिरी वनडे के महज छह दिनों में टीम इंडिया टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से अलग टीम बनाने का फैसला किया है। टीम इंडिया 17 अक्टूबर को पहले टी 20 विश्व कप वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी, उन्हें साउथ अफ्रीका की एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – मोबाइल पर ऐसे लाइव देख सकते हैं PAK vs SL का मैच, जानें
दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे शेड्यूल
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे: गुरुवार, 6 अक्टूबर, रांची
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे: रविवार, 9 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे: मंगलवार, 11 अक्टूबर दिल्ली
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines