IND vs SA Rajat Patidar: रजत पाटीदार को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह मिली है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। रविवार को टीम इंडिया का वनडे सीरीज का ऐलान किया गया है, शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं श्रेयस अय्यर उकप्तान बनाए गए हैं। रजत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे।
अभी पढ़ें – IND vs SA: Virat Kohli ने रचा इतिहास, T20 में ठोके इतने रन कि बन गए पहले भारतीय बल्लेबाज
गजब के फॉर्म में हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए भी उनका प्रदर्शन किया और मेहमान टीम के खिलाफ दो शतक जड़े। इसके बाद से ही वह चयनकर्ताओं की नजर में थे।
कौन हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। रजत के पिता मनोहर पाटीदार इंदौर के महारानी रोड बाजार में मोटरपंप का कारोबार करते हैं।
आईपीएल में ठोके था शतक, बल्ले से निकले थे 333 रन
आईपीएल 2022 में रजत पाटीदार ने 8 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 333 रन बनाए। रजत ने आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ प्लेऑफ में 122 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 112 रन ठोककर RCB को जीत दिलाई थी।
रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर
29 साल के रजत पाटीदार ने लिस्ट ए मैच में अब 1397 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले। 39 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 1194 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI series against South Africa)
पहला वनडे, 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा वनडे, 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा वनडे, 11 अक्टूबर, नई दिल्ली
अभी पढ़ें – ये है KL Rahul की कलाईयों का पॉवर, ऐसा छक्का ठोका कि तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें VIDEO
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines