हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA ODI: इसे ही टीम में ले लो, खराब फील्डिंग पर टीम इंडिया की लग गई क्लास

विज्ञापन
ind vs sa odi poor fielding

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भारी पड़ गई। भारतीय गेंदबाजों ने 71 रन पर 3 और 110 रन पर 4 विकेट आउट कर दिए थे, लेकिन इसके बाद फील्डर्स की खराब फील्डिंग ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जमने का मौका दे दिया। टीम इंडिया के फील्डर्स ने क्रूशियल ओवर्स में तीन कैच ड्रॉप किए। टीम इंडिया की खराब फील्डिंग पर भड़के फैंस ने जमकर क्लास लगा दी है।

हर बार गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते 

एक यूजर ने लिखा, आप हर बार गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते। कभी कभी फील्डिंग से भी मैच निकल जाता है। वहीं एक ने बॉल बॉय का वीडियो डालकर कहा- इससे बढ़िया तो बॉल बॉय ने ही कैच ले लिया। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसे कैसे जीतोगे टीम इंडिया।

अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: वाह क्या बॉल है! टप्पा पड़कर कहर बनी कुलदीप यादव की गेंद, खड़े ही रह गए मार्करम, देखें वीडियो

विज्ञापन

https://twitter.com/UppinaKai/status/1578012489559977985?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

इस तरह की खराब फील्डिंग 

दरअसल, एक कैच 38 वें ओवर में मोहम्मद सिराज से बाउंड्री लाइन के पास गिरा। उन्होंने बॉल को पकड़ने की जदृदोजहद की, लेकिन उनके हाथों से फिसल गई। क्लासेन का शॉट काफी ऊंचा गया, सिराज को गेंद पर काफी देर तक नजर रखनी पड़ी, लेकिन वे इसे नहीं पकड़ पाए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Mohammed Shami Video: ‘प्यार न करियो’…मोहम्मद शमी का इमोशनल वीडियो वायरल, आपने देखा क्या?

इससे पहले 37वें ओवर में रुतुराज गायकवाड़ ने डेविड मिलर का कैच छोड़ दिया। वहीं 35वें ओवर में गायकवाड़ ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर भी काफी खराब फील्डिंग की थी, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को चौका मिला। इससे पहले 27वें ओवर में शिखर धवन और आवेश खान कंफ्यूजन के चलते मिलर का कैच नहीं पकड़ पाए।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने ठोके 249 रन 

टीम इंडिया की खराब फील्डिंग के बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर जमे और ताबड़तोड़ रन ठोक डाले। क्लासेन ने 65 गेंदों में नाबाद 74 और मिलर ने 63 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोक साउथ अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 249 कर दिया। अब टीम इंडिया को 40 ओवर में इस मैच में जीत के लिए 250 रन बनाने हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola