नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। अर्शदीप सिंह ने ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में तीन बड़े बल्लेबाजों के पैरों तले जमीन खिसका दी। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को 1 रन पर आउट कर दिया। दूसरी ही गेंद पर डी कॉक को बोल्ड करते ही अर्शदीप ने अपने तेवर दिखा दिए। बड़ा विकेट मिलते ही अर्शदीप सिंह आत्मविश्वास से लबरेज हो गए।
अभी पढ़ें – IND vs SA Live: 8 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
डक पर आउट किए बल्लेबाज
इसके बाद उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रिले रौसो को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा पवेलियन लौटा दिया। तीन गेंदों में दो बड़े विकेट चटकाकर अर्शदीप रोके नहीं रुके। उन्होंने जैसे ही लास्ट गेंद डाली, ये गेंद टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बन गई कि बल्लेबाज डेविड मिलर इससे पहले कुछ समझ पाते, उनका स्टंप चटक गया। अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की एक ओवर में तीन विकेट चटका डाले। वहीं दीपक चाहर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले दो ओवरों में दो विकेट चटका डाले। साउथ अफ्रीका की आधी टीम महज 9 रन पर आउट हो गई।
अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से सोशल मीडिया बम-बम हो गया। अर्शदीप के बारे में कई मीम वायरल हुए। एक यूजर ने रजनीकांत का फोटो ट्वीट किया, जिसमें कैप्शन था- क्यों हिला डाला ना।
https://twitter.com/Cricmasterclass/status/1575123851029073920
अभी पढ़ें – IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, शिखर धवन समेत इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
अर्शदीप ने ट्रिस्टन स्टब्स का शानदार कैच लेकर उन्हें गोल्डन डक पर रवाना कर दिया। एक यूजर ने लिखा- वाह आज अर्शदीप का दिन है। बॉलिंग फील्डिंग…छा गए अर्शदीप। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाज डक पर आउट हुए। इसमें तीन बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines