IND vs SA: 'डी कॉक ने माफी...'शतक लगाने के बाद डेविड मिलर ने किया बड़ा खुलासा
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA david Miller big disclosure about quinton de Kock
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA david Miller big disclosure about quinton de Kock
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी 20 में मेहमान टीम को 16 रनों से हार मिली। मैच खत्म होने के बाद डेविड मिलर ने कहा, ‘डिकॉक को बल्लेबाज़ी के लिए शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन बाद में वो बल्लेबाजी करने में सफल रहा और उसने हमें मौका दिया।
डेविड मिलर ने कहा कि वह (डिकॉक) चौके और छक्के लगाने में एक सफल बल्लेबाज है, इसलिए यह सिर्फ अंदर आने के बारे में था। जैसा कि आपने देखा कि हम सिर्फ 16 रन ही कम बना पाए। वह (डिकॉक) मैच के बाद मेरे पास आया और बोला, ‘अच्छा खेले, मुझे माफ कर दो’।
दरअसल, लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के दो विकेट जल्द गिर गए थे, इसके बाद डी कॉक और मिलर ने पारी को संभाला। शुरुआत में डी कॉक फॉर्म में नहीं दिखे। उनके बल्ले से चौके-छक्के नहीं लगे। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स दिखाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अंदाज़ में बैटिंग की। टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में ही 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने भी फिफ्टी जमाई। कोहली 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
273 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद मिलर ने जिम्मेदारी संभाली और 46 गेंदों में शतक ठोक दिया। मिलर 106 रन बनाकर नाबाद लौटे। मिलर के साथ डी कॉक भी क्रीज पर थे। वह 48 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 221 रन बनाए और 16 रनों से मैच हार गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: