IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शाम को 7 बजे से तीसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है। ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीतकर भारत क्लिन स्वीप करने उतरेगा। वहीं सीरीज के अंतिम मुकाबले में टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी नज़र नहीं आने वाले हैं। इनमें विराट कोहली और केएल राहुल शामिल है। उनकी जगह श्रेयर अय्यर को जगह दी जा सकती हैं वहीं रिषभ पंत को भी जल्दी भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद विराट कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए हैं। जिसका ये साफ मतलब है कि अब कोहली को सीधे उनके फैंस ऑस्ट्रेलियां में ही खेलते हुए दिखेंगे। वहीं उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं भारत के स्टार ओपनर और बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल भी मैच में नहीं दिखेंगे।
मोहम्मद सिराज को मिल सकती है टीम में जगह
पिछले मैच में भारतीय टीम ने जहां एक तरफ बल्लेबाज़ी दमदार की थी वहीं गेंदबाज़ी खराब थी और इस पर कई सवाल भी उठ रहे थे। वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को इस सीरीज में शामिल किया गया है और रोहित शर्मा और राहुल द्रविड उन्हें जरुर देखना चाहेंगे। मोहम्मद सिराज खराब फॉर्म से जूझ रहे हर्षल पटेल की जगह आ सकते हैं।
2-0 से आगे चल रही भारत
बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त से आगे चल रही है और आज का मैच जीतने पर वह इतिहास रच देगी। भारत ने सालों से दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करके नहीं हराया है। वहीं मैच होलकर स्टेडियम में हो रहा है जहां पर खूब रन पड़ते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines