India vs South Africa 3rd T20 live score: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी टी 20 सीरीज का आज अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। पहले 2 मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए हैं। आज विराट कोहली और केएल राहुल के अलावा अर्शदपी सिंह को रेस्ट दिया गया है, जबकि टीम में श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।
टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले क्षेत्ररक्षण करने जा रहे हैं। यह एक बहुत ही उच्च स्कोरिंग मैदान है, मुझे लगता है कि हमारे सामने क्या लक्ष्य है, यह जानने के लिए पिच बहुत अच्छा नहीं बदलेगी।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
वर्ल्ड कप से पहले आज लास्ट मुकाबला खेल रही टीम इंडिया
आज का मुकाबला जीतने के साथ टीम इंडिया मेहमान टीम साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले आज अपना आखिरी टी20 मैच खेल रही है।
सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया
तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines