IND Vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 49 रनों से हरा दिया है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 18.3 ओवरों में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अंतिम ओवर में डेविड मिलर ने भी अपना दमखम दिखाया और लगातार तीन छक्के जड़ दिए।
अभी पढ़ें – ICC T20 Rankings: मेलबर्न में एक अलग लड़ाई लड़ेंगे सूर्यकुमार, रिजवान से करेंगे दो-दो हाथ
पहली गेंद की मिस, फिर जड़ी छक्कों की हैट्रिक
मैच में टॉस हारने के बाद पहले बेटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की। पहले ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 43 बॉल में 68 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रूसो ने 100 रन बनाएं। इस मैच में 19वें ओवर के खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 203 रनों पर था।
जिसके बाद आखिरी ओवर में दीपक चाहर गेंदबाज़ी करने आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। जिसके बाद क्रीज पर कीलर मिलर उतरें। उन्होंने पहले गेंद मिस कर दी जिसके बाद यॉर्कर डालने की कोशिश में दीपक चाहर ने फुल टॉस डाल दी जिसपर डेविड मिलर ने जमकर छक्का जड़ दिया ये इतना दमदार था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और ये नो बॉल भी घोषित कर दी गई।
नो बॉल होने के बाद मिलर ने फ्री हिट में भी छक्का जड़ दिया और ओवर की 5वीं गेंद पर भी सिराज ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया जिससे तीन छक्के लगातार पड़ गए। वहीं बता दें कि मिलर ने पिछले मैच में भी शतकीय पारी खेली थी।
https://twitter.com/RajaImran288/status/1577346007679000577
टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में हारने के बावजूद भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। वहीं इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सुर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines