IND vs SA 3rd T20: मुश्किल में टीम इंडिया, बुमराह के बाद ये स्टार बॉलर भी चोटिल, प्लेइंग 11 से भी बाहर

IND vs SA 3rd T20 Arshdeep Singh injured due to back injury

IND vs SA 3rd T20 Arshdeep Singh injured due to back injury

IND vs SA 3rd T20: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। मैच में टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय तेज गेंदबाज के पीठ में चोट लगी है। इसलिए वह आज के मैच में नहीं खेल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बताया कि हालांकि अर्शदीप सिंह की चोट ज्यादा सीरियस नहीं है।’ बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए गए

प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इन तीनों की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया

तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ