IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच (IND vs SA 3rd ODI) है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी से चल रही हैं और भारतीय टीम इस निर्णायक मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
अभी पढ़ें – हरमनप्रीत कौर बढ़ाया देश का मान, आईसीसी ने दिया बड़ा सम्मान
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का दबदबा पर भारत लय में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 89 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 36 ही जीत पाया है। हालांकि भारत के पास पिछले मैच की जीत के साथ लय मौजूद है जिसका उसे फायदा मिल सकता है। भारत की मुख्य टीम तो नहीं खेल रही है लेकिन बी टीम भी दमदार है और सीरीज जीतने के काबिल भी है।
फॉर्म की तलाश में सलामी बल्लेबाज
भारतीय टीम प्रबंधन हालांकि कप्तान शिखर धवन और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की सलामी जोड़ी के प्रदर्शन को लेकर थोड़ा चिंतित होगा। यह दोनों बल्लेबाज श्रृंखला में अभी तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। हालांकि मध्यम क्रम में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दमदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत का स्वाद चखाया था वहीं ईशान किशन भी अपने शतक से चूक गए थे।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी के साथ रवींद्र जडेजा का ‘डायरेक्ट कनेक्शन’, खुद किया खुलासा
साउथ अफ्रीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण ये मैच
ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए हर मैच जीतना जरुरी है। क्योंकि वे अभी 11वें नंबर पर चल रहे हैं ऐसे में अगर अफ्रीका ये मैच नहीं जीतती है तो उसे वर्ल्ड कप से पहले क्वालिफायर खेलने पड़ेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines